कौन है आप?
अगर माँ दिल हैं तो धड़कन हैं बाप,
अगर माँ दिन हैं तो रात हैं बाप,
अगर माँ घर हैं तो संसार है बाप,
अगर माँ को पार्वती कहते हो तो शंकर हैं बाप,
अगर माँ शरीर हैं तो साया हैं बाप,
जिंदगी के दो पहलू में एक अगर माँ हैं तो दूसरा पहलू हैं बाप,
फिर बच्चे बड़े होकर उसी शख्स से पूछते हैं "कौन हैं आप”??