राम
मतलब के लिए गधे को बाप बनाने वालो,मैं तुमको आख़िर क्या ही ज्ञान दू,
श्री राम को काल्पनिक कहते हो, बताओ कितने प्रमाण दू?
छान धरा लंका की, अवशेष तूझे मिल जाएंगे
पत्थर राम सेतु के राम राम चिल्लायेंगे,
जा देख श्रीलंका, लेपक्षी, मलेशिया तक में हनुमान के पद चिन्ह पाएंगे
प्रमाण तो और भी दूं, मगर क्या तेरी समझ में आएंगे?
खुद का कोई वजूद नहीं तुम श्री राम पर प्रश्न चिन्ह लगाते हो,
स्वयं श्री विष्णु का अवतार है वो, तुम उन्हें काल्पनिक बताते हो,
सत्ता के प्रलोभियो, गद्दी के खातिर भाई भाई को लड़वाते हो,
प्रेम जहां था अटूट भाई भाई में, तुम उस ग्रंथ को झुठलाते हो,
होते कौन हो तुम सच्चे सनातनियो के प्रभु श्री राम को
काल्पनिक बताते हो,
एक तरफ़ कहते हो ' राम नाम सत्य हैं',दूसरी तरफ श्री राम को काल्पनिक बताते हो
ये किस तरह का दोगलापन दिखाते हो !
क्या कभी वनवास जिया? या चौदह वर्ष किसी के लिए गवाँए हो?
तुमने क्या त्याग किया जो राम पर सवाल उठाते हो?
खुदका कोई बजूद नहीं और श्री राम को काल्पनिक बताते हो!