Verses a verse, kept
love

मां

घर पहुंचते ही जो सीने से लगाती हैं मेरा पेट भर जाने के बाद जो खाती हैं मुझे सोता देखकर ही जो सो पाती हैं हालांकि हैं तो वो मेरी दुनिया फिर भी वो मुझको अपनी दुनियां बताती हैं इतना सब कुछ करने के बाबजूद भी ना कभी हक़ जताती हैं वही तो मां कहलाती हैं वही तो मां कहलाती हैं!!
— Anuj Singh
More verses